Posts

Showing posts with the label LordShiva

Why did Draupadi married to the Pandavas? द्रौपदी ने पाँच पाण्डवों से शादी क्यों किया?

Image
द्रौपदी ने पाँच पाण्डवों से शादी क्यों किया ? Why did Draupadi marry to the Pandavas?   द्रौपदी विवाह की कथा संक्षेप में:- द्रौपदी के विवाह का रहस्य और उसका प्रमाण ! महाभारत का वह अध्याय जिसमें यह पूरा प्रसङ्ग है:- द्रौपदी विवाह प्रसङ्ग महाभारत के वैवाहिकपर्व से महाभारत की कहानी से हम सभी यह तो अवश्य ही जानते हैं कि महारानी द्रौपदी के पाँच पति थे और उसके पाँचों पति सगे भाई थे। किन्तु आपने कभी यह विचार किया कि पाँचों भाईयों की एक ही पत्नी होने का रहस्य क्या है ? मुझे पुरा विश्वास है कि ९० % लोगों को यह रहस्य नहीं पता होगा। आईए जानते हैं कि आप कौन सी श्रेणी में हैं ? ९०% या १०% ? इसके मूल में द्रौपदी के पुर्व के दो जन्मों की कथा है। जिसका भेद अत्यन्त गुप्त होने के कारण महर्षि वेद व्यास जी ने द्रौपदी के पिता महाराज ​ द्रुपद को एकान्त में बताई थी। आईए सबसे पहले संक्षेप में हम द्रौपदी के जन्म के विषय में जानते हैं , पाञ्चाल नरेश द्रुपद और भारद्वाज पुत्र आचार्य द्रोण दोनों गुरुभाई थे जिनके बीच किसी कारण से शत्रुता भी थी । गुरु द्रोणाचार्य ​ से अपने अप...